Sarkari Result AsomLive:
Latest Sarkari Results, Online Forms

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी; यहाँ देखें पूरी डिटेल

UPSSSC Sugarcane Supervisor Notification 2026: उत्तर प्रदेश के युवा जो कृषि क्षेत्र (Agriculture Field) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए एक शानदार अवसर आ चुका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor) के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1182 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य चयन के साथ-साथ विशेष चयन के पद भी शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (UPSSSC Ganna Supervisor Important Dates)

आयोग द्वारा जारी टाइमलाइन के अनुसार आवेदन और संशोधन की तिथियां नीचे दी गई हैं:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 12 मई, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा होना प्रारम्भ: 07 जुलाई, 2026
  • ONLINE आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जुलाई, 2026
  • शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 04 अगस्त, 2026
विशेष निर्देश: आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28-07-2026 ही है। इस तारीख के बाद कोई शुल्क स्वीकार नहीं होगा। यदि किसी कारणवश शुल्क बैंक में अटक जाता है, तो अभ्यर्थी विलंबतम 07 दिनों के अंदर यानी 04 अगस्त, 2026 तक उसका समायोजन अनिवार्य रूप से करवा लें, अन्यथा वे फॉर्म का प्रिंटआउट नहीं निकाल पाएंगे।

पदों का विवरण एवं श्रेणीवार आरक्षण (UPSSSC Ganna Supervisor Vacancy Details)

गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 पदों का वर्गीकरण नीचे टेबल में लम्बवत (Vertical) आरक्षण के अनुसार दिया गया है:

पद का नाम वेतनमान (Pay Scale) अनारक्षित OBC SC ST EWS कुल पद
गन्ना पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) लेवल-4 (25500 – 81100) 402 272 210 16 100 1000
गन्ना पर्यवेक्षक (विशेष चयन) लेवल-4 (25500 – 81100) 00 156 08 18 00 182
कुल योग (Total Vacancies) 402 428 218 34 100 1182

क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का विवरण:

  • महिला अभ्यर्थी: कुल 200 पद आरक्षित हैं।
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 50 पद आरक्षित हैं।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित (DFF): 20 पद आरक्षित हैं।
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी: 20 पद निर्धारित किए गए हैं।
  • दिव्यांगजन (PH): नियमों के अनुसार चिन्हित उपश्रेणियों (जैसे Low Vision-13, Hard of Hearing-14 आदि) के लिए सीटें आरक्षित हैं।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (UPSSSC Ganna Supervisor Eligibility Criteria)

आवेदकों को फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित अनिवार्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

1. UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड

इस मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हों। पीईटी-2025 में शून्य या नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों को नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. अनिवार्य शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास आवेदन की अंतिम तिथि (28-07-2026) तक निम्नलिखित शैक्षिक अर्हता होनी आवश्यक है

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक (B.Sc. Agriculture) की उपाधि होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही कम्प्यूटर संचालन में D.O.E.A.C.C. (डोएक) सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया सी०सी०सी० (CCC) प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।

3. आयु सीमा (UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026 Age Limit)

  • अभ्यर्थी ने जुलाई महीने की पहली तारीख (01 जुलाई, 2026) को न्यूनतम 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त न की हो ।
  • उत्तर प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, नियमित कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी।

आवेदन शुल्क (UPSSSC Ganna Supervisor Application Fee)

प्रारंभिक स्तर पर ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क लिया जाएगा:

क्र. सं. श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क कुल शुल्क योग
1 अनारक्षित / सामान्य (General) 00 ₹25.00 ₹25.00
2 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 00 ₹25.00 ₹25.00
3 अनुसूचित जाति (SC) 00 ₹25.00 ₹25.00
4 अनुसूचित जनजाति (ST) 00 ₹25.00 ₹25.00

* स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांगजन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी के अनुसार ही शुल्क देय होगा ।
ध्यान दें: मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा अलग से किया जाना होगा, जो प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करने से पहले जमा होगा

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम (UPSSSC Ganna Supervisor Exam Pattern & Syllabus)

गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा है। इस परीक्षा में केवल एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल समयावधि 2 घंटे (120 मिनट) की होगी । परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार की होगी तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा ।

ऋणात्मक अंकन (Negative Marking): परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत (अर्थात 1/4 अंक) काट लिया जाएगा ।

परीक्षा के भाग विषय विवरण (Subjects) प्रश्नों की संख्या कुल अंक
भाग-1 (कृषि) i. फसल विज्ञान (Crop Science) 25 25
ii. जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप-फिजियोलॉजी 10 10
iii. मृदा एवं जल प्रबन्धन (Soil & Water Management) 15 15
iv. कृषि प्रसार (Agriculture Extension) 05 05
v. कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं 05 05
vi. पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान (Animal Husbandry & Dairy) 05 05
भाग-2 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं और समसामयिक विकास का ज्ञान 15 15
भाग-3 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (UP GK) 20 20
कुल योग (Total) 100 100
UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026
UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026

सिलेबस के मुख्य बिंदु (UPSSSC Ganna Supervisor Syllabus Highlights):

  • फसल विज्ञान व मृदा प्रबन्धन: फसलों का वर्गीकरण, प्रदेश की प्रमुख खाद्यान्न व नकदी फसलें, शस्य क्रियाएं, मृदा अपरदन की रोकथाम, उर्वरक, एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन, सिंचाई की विधियां और जल संचयन।
  • कृषि अर्थशास्त्र व पशुपालन: फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), कृषि विपणन, उ०प्र० की वन ट्रिलियन इकोनॉमी में कृषि का योगदान, पशुओं की किस्में, पोषण प्रबंधन व बीमारियां।
  • कम्प्यूटर एवं आईटी: एमएस वर्ड व एक्सेल (MS-Word, Excel) के तत्व, ऑपरेटिंग सिस्टम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल वित्तीय उपकरण, और अत्याधुनिक तकनीक जैसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग, बिग डेटा प्रोसेसिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)।
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK): यूपी का इतिहास, संस्कृति, कला, लोक नृत्य, भौगोलिक परिदृश्य, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन, अर्थव्यवस्था, राजव्यवस्था और समसामयिक घटनाएं ।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply UPSSSC Ganna Supervisor)

आवेदन केवल ऑनलाइन प्रणाली (Online Application System) के माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Live Advertisement Segment’ के अंतर्गत संबंधित विज्ञापन UPSSSC Ganna Supervisor पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन करने के लिए PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर आए OTP का उपयोग करें।
  4. UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026 लॉगिन के बाद आपकी व्यक्तिगत जानकारी स्वतः प्रदर्शित होगी। आपको अपनी अनिवार्य शैक्षिक अर्हता (कृषि स्नातक व CCC) का विवरण भरना होगा।
  5. PET-2025 में अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचर स्वतः दिखाई देंगे, UPSSSC Ganna Supervisor Recruitment 2026 इसमें कोई बदलाव मुमकिन नहीं होगा। सीधे ‘Continue’ पर क्लिक करें ।
  6. निचले हिस्से में दिए गए घोषणा-पत्र के चेकबॉक्स को टिक करें, वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें और ‘Save and Submit’ पर क्लिक करें।
  7. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से प्रक्रिया शुल्क भुगतान पूर्ण करें और फाइनल सबमिटेड फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
📌 UP Job Latest Updates: सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड और परीक्षाओं से जुड़ी पल-पल की और बिल्कुल सटीक अपडेट पाने के लिए SarkariJobFind.Com वेबसाइट के साथ जुड़े रहें
Important Links
Apply Online Link Active Soon
Download Notification Click Here
Official Website Click Here
SarkariJobFind Test App Click Here
Join Whatsapp Channel Click Here
Join Telegram Channel Click Here
Download Android App Click Here
Sarkari Yojana