Top 5 Books for Everyone : किताबों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जा सकता है, क्योंकि किताबें बचपन से लेकर बुढ़ापे तक इंसान के साथ किसी न किसी रूप में रहती है। अगर एक व्यक्ति किताबों से अच्छी दोस्ती है कर लेता है तो वह व्यक्ति अपने जीवन में निश्चित रूप से सफल हो ही जाता है। हमें अलग-अलग प्रकार की किताबों से अलग-अलग प्रकार का ज्ञान हासिल होता है। हम किताबों को पढ़कर सिर्फ उनसे जानकारी या ज्ञान ही हासिल नहीं करते हैं बल्कि कई किताबें ऐसी होती हैं जो हमें जीवन जीने का एक सही तरीका भी सिखाती हैं।
किताबों को पढ़कर हम हमारे जीवन को एक नहीं राह दिखा सकते हैं। अगर हम किसी किताब की ऑडियो बुक को सुनते हैं या उसके एनीमेशन को देखते हैं तब हमारा दिमाग उस ऑडियो बुक या एनीमेशन में दिखाए जाने वाली चीजों से कनेक्ट नहीं कर पता है, लेकिन जब हम एक किताब को स्वयं से पढ़ते हैं तब हम उस किताब में दी हुई बातों को सोचते हैं व समझते हैं। जिससे हमारा दिमाग तेज होता है व किताब में दी हुई आदतों को अपनाने की कोशिश करता है। आज हम इस लेख में आपको पांच ऐसी किताबों के बारे में बताएंगे जो बदल देगी आपकी जिंदगी।
WhatsApp Group | Join Now |
WhatsApp Channel | Click here to Follow |
आर्टिकल का नाम | Top 5 Books for Everyone |
कौन पढ़ सकता है | सभी व्यक्ति |
उद्देश्य | आपकी ज़िंदगी में एक बदलाव लाना |
यहां हम आपको कुछ ऐसी किताबें के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको पढ़कर या जिनमें कुछ ऐसी बातें बताई गई है जिन्हें अपना कर आप अपने जीवन में सफलता को हासिल कर सकते हैं। इन किताबों को पढ़कर दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने सफलता प्राप्त की है व वह करोड़पति बने हैं। लेकिन इन किताबों में बताई गई बातों का पालन करना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं हो पता है, जिस कारण से वह अपने जीवन में सफलता को हासिल नहीं कर पते है। तो आईए देखते हैं कि यह किताबें कौन सी है।
Think and grow rich को नेपोलियन हिल के द्वारा लिखा गया है। यह किताब दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सूची में है। नेपोलियन हिल कहते हैं कि- अगर आपको जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो आपको कुछ आदतों को छोड़ना होगा, कुछ आदतों को अपनाना होगा और अपने जीवन के कुछ तरीकों को बदलना होगा।
इस किताब को लिखने के पहले उन्होंने ऐसे 500 से अधिक लोगों का इंटरव्यू लिया जो की काफी अमीर थे। इंटरव्यू लेने के बाद जो भी निष्कर्ष निकाला, उसके निचोड़ को उन्होंने इस किताब में 13 तरीकों से दर्शाया है। यह किताब कई लोगों ने पढ़ी है लेकिन उसमें से कुछ लोग ही हैं जो इस किताब में बताए गए 13 तरीकों को अपना सके हैं। इस किताब में आपको अच्छी सोच, बिजनेस, पैसे कमाने के गुण आदि के बारे में बताया गया है। इस किताब के अंदर आपको पैसे कैसे कमाया जाए इसके बारे में कई रहस्य बताए गए हैं। अगर आप इस किताब में दिए हुए तरीकों को अपना लेते हैं तो आप अमीर बन सकते हैं। इसी कारण से इस बुक का नाम थिंक एंड ग्रो रिच रखा गया है।
इस किताब को रॉबर्ट टीके ओशाकी के द्वारा लिखा गया है। इस किताब के अंदर लेखक ने अपने पिता और अपने दोस्तों के पिता के बीच में तुलना की है। वह अपने किताब में बताते हैं कि किस तरह से एक पढ़ा लिखा व्यक्ति गरीब रह जाता है और जो व्यक्ति पैसों को समझता है वह अमीर बन जाता है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि पढ़ाई लिखाई से पैसों का कोई संबंध नहीं होता है, अमीर बनने के लिए आपको बस पैसे कमाना और पैसे को बचाने की समझ होनी चाहिए। इस किताब में आपको पैसे को सही तरीके से रखना, पैसे कमाने के तरीके और पैसे को बचाने के तरीके के बारे में बताया गया है।
जैसे-जैसे आप इस किताब में बताए गए तरीकों को अपनाते जाएंगे आपके अंदर अमीर बनने की क्षमता आती जाएगी। किताब में आपको जीवन में क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, क्या सही है, क्या गलत है इसके बारे में भी बताया गया है। अगर आप एक स्टूडेंट है तो आपको यह किताब जरूर ही पढ़नी चाहिए। यह किताब आपके जीवन को देखने और जीवन को जीने के तरीके को बदल सकती है।
जैसा की किताब के नाम से ही समझ में आ रहा है यह किताब आपको क्या बताने की कोशिश करेगी की जितनी बड़ी सोच होगी उसका जादू उतना ही बड़ा होगा। मतलब यह है कि आप जितना ज्यादा पैसा कमाने के बारे में सोचेंगे, आपको उतना ही पैसा मिलेगा। इस किताब को डेविड जे के द्वारा लिखा गया है। किताब का मुख्य उद्देश्य आपको यह समझना है कि आपको कोई भी चीज करने के पहले एक बड़ी सोच रखनी होगी, क्योंकि एक सोच ऐसी चीज होती है जो हमारी आदत बन जाती है और वह धीरे-धीरे हमारे व्यक्तित्व में बदलाव लाने लगती है।
इस बदलाव के द्वारा हम हमारे सपनों को पूरा कर सकते हैं। वही किताब में बताया गया है कि हमें जीवन में जितना बड़ा मुकाम हासिल करना होता है, हमें उतनी ही बड़ी सोच रखनी होती है। आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं व एक बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आपको एक बार इस किताब को जरूर पढ़ना चाहिए।
यह किताब एक ऐसी किताब है जो सालों से दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली किताब है। यह किताब स्टीफन कॉवि के द्वारा लिखी गई है। इस किताब के अंदर लेखक के द्वारा 7 ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में निश्चित ही सफल बना सकते हैं। किताब को लिखने के पहले लेखक ने ऐसे कई लोगों का इंटरव्यू लिया जो करोड़पति थे व अपने जीवन में हर मुकाम पर सफल थे। उन्होंने इन लोगों के व्यक्तित्व को समझा व उन लोगों में से 7 ऐसी आदतों को निकाला जिनका पालन करके कोई भी व्यक्ति सफलता को हासिल कर सकता है। अगर आपको भी अपने जीवन में सफलता हासिल करना है तो आप भी इस किताब को पढ़कर उन सात आदतों को अपना सकते हैं। जिसके द्वारा आप सफल अवश्य बनेंगे।
इस किताब को रोहंडा के द्वारा लिखा गया है। किताब में लेखिका ने सफलता प्राप्त करने के कुछ ऐसे राजों के बारे में बताया है जो हर व्यक्ति को मालूम होना चाहिए। लेखिका बताती है कि हमारे ऊपर एक लॉ आफ अट्रैक्शन काम करता है, मतलब यह है कि आप अपने दिमाग में जिस भी चीज को ज्यादा सोचते हैं या ज्यादा पाने की कोशिश करते हैं तो वह चीज आपको मिल जाती है या आपके साथ घटित होने लगती है।
आपको बस अपने जीवन के लिए सही चीज मांगना आना चाहिए। किताब में बताया गया है कि आप किस तरह से सही समय पर सही चीज मांगने की कला को सीख सकते हैं, जो आपके जीवन को सफल बना सकती है। हमें किसी चीज को सही समय पर सोचने और सही समय पर मांगना आना चाहिए। इस किताब में इन्हीं बातों के बारे में सारी जानकारी प्रदान की गई है।
आज हमने आपको इस लेख में पांच ऐसी किताबें के बारे में बताया है जो आपको पैसे कमाने के व अपने जीवन को एक सफल राह पर ले जाने की अलग-अलग रास्ते बताती हैं। इन किताबों को पढ़कर आप अपने जीवन में एक बदलाव ला सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें और अपने दोस्तों तक पहुंचाएं।