Latest Government Jobs, Sarkari Results & Admit Cards

Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results

✓ Daily Updates   •   ✓ Official Notifications   •   ✓ Free Access

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

LATEST UPDATE

Ration Card New List: राशन कार्ड की लिस्ट कैसे चेक करें

Ration Card List Check Kaise Kare – राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके ज�...

📅 Updated 20 Jul 2023
📂 Category Sarkari Result
🔥 Status LATEST UPDATE

Ration Card List Check Kaise Kare – राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके जरिए सरकार मुफ्त राशन और कुछ लोगों को कम पैसे में राशन मुहैया करवाती है। अगर आप मुफ्त राशन या सरकार की अन्य योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको राशन कार्ड की लिस्ट कैसे चेक करें के बारे में पता होना चाहिए। वर्तमान समय में एक नागरिक घर बैठे आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

राशन कार्ड गरीब और मध्यमवर्गीय व्यक्ति के लिए होता है जो उनके परिवार की श्रेणी को दर्शाता है। इस वजह से सरकार द्वारा दी जाने वाली खाद आपूर्ति और अन्य आवश्यक योजना का लाभ राशन कार्ड के जरिए दिया जाता है। आज आप जानेंगे कि कैसे मोबाइल से Ration Card Name List चेक किया जा सकता है।

Must Read

Ration Card New List Check Online

Ration Card list

राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी की एक आधिकारिक वेबसाइट तैयार की है। अप राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी प्रकार की ऑनलाइन जानकारी इसकी अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। अप राशन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं इसे बिहार राज्य के उदाहरण से समझाया गया है।

अगर आप बिहार राज्य के नागरिक है तो नीचे बताए गए पूर्ण निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें अन्यथा इसे एक उदाहरण से आप समझ सकते हैं कि किस प्रकार लिस्ट में नाम चेक करना है।

  • सबसे पहले आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको राशन कार्ड का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करना है इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां राज्य चुनना है।
  • राज्य की सूची में हम उदाहरण के लिए बिहार राज्य का चयन कर रहे है।
  • अब आपको अपने इलाके का जिला चुनना है उसके बाद आपको ब्लॉक चुनना है।
  • इसके बाद आपको अपने पंचायत का चयन करना है।
  • अब आपके गांव में जितने भी लोगों का राशन कार्ड बन गया है उनकी एक सूची आपके समक्ष आ जाएगी। उस सूची में आपको अपना नाम ढूंढना है और राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपका राशन कार्ड आपके समक्ष खुल जाएगा जिसमें आपके परिवार के उन सभी सदस्यों का नाम होगा जिसे आपने राशन कार्ड में जोड़ा है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

राशन कार्ड नाम लिस्ट ऑफलाइन कैसे चेक करें

अगर आपको ऑनलाइन में की समझ नहीं है और आप राशन कार्ड लिस्ट ऑफलाइन चेक करना चाहते है, तो आपको बता दें इसकी कोई अधिकारिक सुविधा मौजूद नहीं है।

सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने इस तरह के सभीol कार्य को ऑनलाइन शिफ्ट कर दिया है। मगर आप ग्राम पंचायत कार्यालय या फिर अपने इलाके के किसी कैफे में जाकर अपना राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते है। ग्राम पंचायत कार्यालय में सचिव आपके राशन कार्ड लिस्ट चेक करके दे सकते हैं इसके अलावा किसी कैफे में भी जाकर आप अपना राशन कार्ड लिस्ट निकलवा सकते हैं।

राशन कार्ड लिस्ट में किसका नाम आता है?

इस लिस्ट में किसका नाम आता है इसके बारे में भी समझना बहुत आवश्यक है। आपको बता दें इस लिस्ट में केवल उसी व्यक्ति का नाम आता है जो पात्रताओं को पूरा करता है – 

  • राशन कार्ड 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का बनता है।
  • 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति का नाम माता-पिता के राशन कार्ड में रहता है।
  • बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आप की वार्षिक आय ₹100000 से कम होने चाहिए।
  • एक आदमी अपने राशन कार्ड में अपने पत्नी भाई और बच्चों का नाम जोड़ सकता है।
  • अगर आप राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्य का नाम जोड़ रहे हैं तो उसमें आपको गर्जन चुनना होगा।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Ration Card List में नाम ना आने पर क्या करें?

आवेदन करने के बाद काफी लंबे समय तक राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आता है अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या हो रही है तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए – 

  • आपको ऑफलाइन नेशनल फूड सिक्योरिटी कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करवानी होगी।
  • इसके अलावा अधिकारिक वेबसाइट से भी आप कंप्लेंट दर्ज कर सकते है।
  • ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आपको राशन कार्ड के बारे में बात करनी है।
  • जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर आपको अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ स्लिप देना है और वहां आपको बताया जाएगा कि आपका राशन कार्ड लिस्ट में नाम क्यों नहीं आ रहा है।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि Ration Card New List कैसे चेक करें। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप आसानी से राशन कार्ड लिस्ट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।

Related Videos

Ration card New List Check 2025-26 !!Ration card list kaise nikaale!!All state ration card list nfsa

Ration card New List Check 2025 !! How to check ration card list 2025 !! nfsa gov in

Browse Categories