Latest Government Jobs, Sarkari Results & Admit Cards

Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results

✓ Daily Updates   •   ✓ Official Notifications   •   ✓ Free Access

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

Nari Samman Yojana – मध्य प्रदेश में नारी सम्मान योजना को शुरू किया जाएगा। हाल ही में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव पूरा हुआ है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों इस नतीजे के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मध्य प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार रहती है तो लाडली बहन योजना का लाभ जिस प्रकार महिलाओं को मिल रहा है बिल्कुल उसी तरह मिलते रहेगा और इसमें आगे कुछ अपडेट आएंगे। लेकिन किसी कारणवश अगर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं रहती है तो लाडली बहन योजना बंद हो जाएगी।

कांग्रेस सरकार ने इसके लिए ऐलान किया है कि अगर लाडली बहन योजना बंद होती है तो इसके जगह पर नारी सम्मान योजना को शुरू किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के द्वारा यह ऐलान किया गया है कि मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो नारी सम्मान योजना लाया जाएगा जिसके जरिए हर महीने ₹1500 सभी महिलाओं को दिए जाएंगे।

Must Read

Nari Samman Yojana 2023

Nari Samman Yojana

मध्य प्रदेश की सारी महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना का ऐलान किया गया है। कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से साफ कर दिया है कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी जीत होती है तो वह 18 से 60 वर्ष तक की सारी महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने ₹1500 भेजेंगे।

आपको बता दे वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की सारी महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत 1250 रुपए हर महीने दिए जाते हैं। इस योजना को बंद करके कांग्रेस सरकार नारी सम्मान योजना को शुरू करने वाली है।

नारी सम्मान योजना का लाभ किसको मिलेगा

जैसा कि हमने आपको बताया जिस प्रकार भाजपा लाडली बहन योजना चलाती है बिल्कुल उसी तरह कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश में नारी सम्मान योजना चलाने वाली है। इस नई योजना का लाभ किसको मिलेगा और कब मिलेगा उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • नारी सम्मान का लाभ केवल 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना को मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ही शुरू किया जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश की सारी महिलाओं को इसके लिए चुना गया है इसमें किसी भी प्रकार के समुदाय जाति या आर्थिक स्थिति को पात्रता के रूप में कंसीडर नहीं किया गया है।

महिलाओं के खाते में कब आएंगे ₹1500

आपको बता दे मध्य प्रदेश की सारी महिलाओं के खाते में ₹1500 आने वाले हैं यह नारी सम्मान योजना के तहत आने वाला है। इसे केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है यह कांग्रेस सरकार की तरफ से लाया गया योजना है जो बीजेपी के हारने के बाद लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वर्तमान समय में शिवराज सिंह चौहान की सरकार चल रही है जिन्होंने विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है। इस तरह की एक सुविधा लाडली बहन योजना के रूप में मध्य प्रदेश में चल रही है।

3 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा आने वाला है अगर इस नतीजे में मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की जीत होती है तो लाडली बहन योजना के तहत विभिन्न प्रकार की सुविधा मिलती रहेगी। लेकिन अगर 3 दिसंबर को नतीजा आता है जिसमें बीजेपी हार जाती है तो कांग्रेस सरकार आएगी जो नारी सम्मान योजना को लागू करेगी और 4 दिसंबर को इस योजना की पहली किस्त लागू होगी जिसमें सभी महिलाओं के बैंक में ₹1500 जाएंगे।

निष्कर्ष

इस लेख में MP Nari Samman Yojana के बारे में जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि मध्य प्रदेश में नारी सम्मान योजना के तहत कितना पैसा मिलने वाला है और किसको मिलने वाला है। हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है की लाडली बहन योजना के तहत किसको लाभ मिलेगा और कब से यह लाभ शुरू होने वाला है।

Browse Categories