Latest Government Jobs, Sarkari Results & Admit Cards

Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results

✓ Daily Updates   •   ✓ Official Notifications   •   ✓ Free Access

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

Ladli Behna Yojana – मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न रहा है। मध्य प्रदेश में इलेक्शन को जीते हुए शिवराज सिंह चौहान फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। भारी बहुमत से उन्होंने इलेक्शन को जीता है मध्य प्रदेश के 230 सीटों में 168 सीटों पर अपना दबदबा कायम करते हुए इस इलेक्शन में बीजेपी पार्टी के शिवराज सिंह चौहान ने एक तरफा चुनाव जीता है।

अगर विधानसभा चुनाव का नतीजा इसके अनुसार नहीं आता तब लाडली बहन योजना को बंद कर दिया जाता। लेकिन अब मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है जिसमें पहले खुशखबरी है की लाडली बहन योजना बंद नहीं होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ठीक है वादे के अनुसार लाडली बहन योजना के रकम को बढ़ाया जाएगा।

Must Read

नहीं बंद होगा लाडली बहन योजना

Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पूरा श्रेय मध्य प्रदेश की महिलाओं को दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश की महिलाओं ने अपने भैया शिवराज सिंह चौहान जी को दोबारा से मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। इसी के साथ यह चुनाव काफी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है और लाडली बहन योजना को बिल्कुल इसी तरह आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है।

अगस्त महीने से लाडली भवन योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को पैसा मिल रहा है। अभी तक इस योजना में 6 किस्त जारी कर दी जा चुकी है अब सातवीं की जारी होने वाली है। वादे के मुताबिक लाडली बहन योजना का पैसा बढ़ाया जाएगा उम्मीद की जा रही है कि इसे बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह कर दिया जाएगा।

लाडली बहन योजना में अब कितना पैसा मिलेगा?

इस चुनाव के बाद सबकी नजर लाडली बहन योजना के पैसे पर बनी हुई है। आपको बता दे अगस्त महीने में लाडली बहन योजना हर महीने ₹1000 देने के लिए शुरू किया गया था। इसके बाद लाडली बहन योजना का अपडेट लाया गया जिसके अनुसार हर महीने 1250 रुपए महिलाओं को मिलाने लगे। यह वादा किया गया था कि जल्द ही लाडली बहन योजना के अंतर्गत पैसे को ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा।

लेकिन वर्तमान समय में इसका आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री जी के तरफ से यह ऐलान कर दिया गया है की लाडली बहन योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को अब 1250 रुपए नहीं बल्कि लाडली बहन योजना की सातवीं किस्त के रूप में 1500 रुपए मिलेंगे।

Ladli Behna Yojana की सातवीं किस्त कब आने वाली है

इस महत्वपूर्ण योजना की सातवीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। वर्तमान समय में इसका ऐलान नहीं किया गया है लेकिन हर महीने लाडली बहन योजना का पैसा आता है तो उसके अनुसार जल्द ही कुछ दिनों में लाडली बहन योजना की सातवीं किस्त जारी की जाएगी।

आपको बता दें कि इसके लिए एक लिस्ट लाडली बहन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा और उसमें जितने लोगों का नाम होगा उनके बैंक में सातवीं किस्त का पैसा भेजा जाएगा। यह भी बताने की लाडली बहन योजना के पैसे को 1250 रुपए से बढ़कर ₹1500 प्रति माह कर दिया गया है।

निष्कर्ष

इस लेख में Ladli Behna Yojana के बारे में पूरी जानकारी दी गई है और सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया गया है की लाडली बहन योजना के अंतर्गत पैसा को किस तरह बढ़ाया जा रहा है और किस प्रकार आप आसानी से आने वाले सातवीं किस्त के पैसे में अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। अतः इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें और अपने किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले।

Browse Categories