Latest Government Jobs, Sarkari Results & Admit Cards

Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results

✓ Daily Updates   •   ✓ Official Notifications   •   ✓ Free Access

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

LATEST UPDATE

Ladli Behna Awas Yojana List: लाडली बहन आवास योजना की नई लिस्ट हुई है जारी

Ladli Behna Awas Yojana List : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन आवास योजना क�...

📅 Updated 26 Jan 2024
📂 Category Sarkari Result
🔥 Status LATEST UPDATE

Ladli Behna Awas Yojana List : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन आवास योजना का आयोजन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को घर बनाने के लिए आर्थिक सहारा प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य, प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी आवास योजनाओं से वंचित होने वाली गरीब महिलाओं को सहारा प्रदान करना है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में चार लाख से अधिक महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं उठाया है। इस प्रमाण में, इन महिलाओं को सरकार द्वारा 1,30,000 रुपए का वित्तीय सहारा प्रदान किया जा रहा है।

यदि आप मध्य प्रदेश की नागरिक महिला हैं, तो आप लाडली बहन आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। आवेदन करने के बाद, इसकी पहली किस्त की लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें आप अपने गाँव की सभी महिलाओं के नामों को देख सकती हैं जो इस योजना में आवेदन किया हैं। यह लिस्ट पंचायत के अनुसार जारी की जाती है।

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

लाडला बहन आवास योजना के लिए 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया था। उस समय जितनी महिलाओं ने इसके लिए ऑफलाइन आवेदन किया था उनका लिस्ट जारी किया गया है। आप लाडली बहन आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट से लिस्ट प्राप्त कर सकते है। जितने लोगों ने आवेदन किया है उन्हें आर्थिक सहायता देने हेतु एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें उन सभी लाभार्थियों का नाम है आपको उस लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा।

अब अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर आप इस योजना की जानकारी को चेक कर सकते है।

आवास योजना की पहली किस्त

17 दिसम्बर 2023 को सरकार ने लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा में इसका ऐलान किया, जहां उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाओं को पक्का मकान नहीं मिला है। उन महिलाओं को इस योजना के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वे अपने घर का स्वामित्व प्राप्त कर सकें। पहली किस्त की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन थी, जिसका समय 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक था।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में लगभग चार लाख महिलाएं हैं जो किसी भी प्रकार की आवास योजना का लाभ नहीं उठा रही हैं। इन महिलाओं को उनके घर को पक्का बनाने के लिए सरकार 1,30,000 रुपए प्रदान कर रही है। यदि आप भी मध्य प्रदेश की नागरिक हैं और आवास योजना का लाभ नहीं उठा रही हैं, तो इस योजना के लिए आवेदन करने का समय आ चुका है।

मध्य प्रदेश की कौन सी महिला को मिलेगा आवास योजना का पैसा

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। 
  • Ladli Behna Awas Yojana list के अंतर्गत महिला का नाम स्थानीय ग्राम पंचायत में आवास योजना के लिए दर्ज करना होगा।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास किसी भी प्रकार का पक्का मकान नहीं होना चाहिए और गांव में तीन हेक्टेयर से काम की भूमि होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल इस गरीब महिला को दिया जाएगा जिस किसी भी प्रकार के आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।
  • आवेदन करने वाली महिला का नाम गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए।

मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना में कितना लाभ मिलेगा

बता दे कि यह योजना मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। लाडली बहन आवास योजना के लिए किसी भी प्रकार की वर्ग या समुदाय को निर्धारित नहीं किया गया है। लाडली बहन आवास योजना के लिए सभी पात्रता होनी आवश्यक है। इस योजना का लाभ केवल और केवल मध्य प्रदेश के राज्य में रहने वाले महिलाओं को ही मिल रहा है। अगर आप निश्चित सभी पात्रता को पूरा करते हैं तो इस योजना के तहत आपको 130000 रुपए ग्रामीण इलाके में पक्का मकान बनाने के लिए दिया जाएगा।

इसके अलावा अगर आप मध्य प्रदेश के शहरी इलाके में रहते हैं तो पक्का मकान हेतु आपको बना बनाया घर दिया जाएगा। ग्रामीण इलाके में रहने वाले गरीब महिलाओं को 130000 रुपए घर बनाने के लिए दिया जा रहा है।

👉 Pm Awas Yojana New Form Apply 2024 : पीएम आवास योजना की पत्रता में बदलाव किया गया, क्या है रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, अभी देखें

लाडली बहन आवास योजना की लिस्ट कैसे चेक करें

अगर आप आवास योजना की लिस्ट देखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले नीचे बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले लाडली बहन आवास योजना की सूची में अपना नाम देखने हेतु आपको लाडली बहन आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वेबसाइट पर अंतिम सूची का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने योजना से जुड़ी कुछ जानकारी और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको जिला का नाम ग्राम पंचायत और गांव का नाम भरकर सबमिट करना है।
  • अब आपकी समक्ष पूरी लिस्ट आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम और बीपीएल कार्ड नंबर के तहत खुद को ढूंढ सकते हैं।
  • इस लिस्ट में अगर आपको अपना नाम मिलता है तो इसका मतलब है कि आपको पैसा जल्द ही आपके बैंक अकाउंट में मिलेगा इसकी जानकारी स्थानीय बैंक में जाकर पता कर सकते हैं।

 निष्कर्ष

लाडली बहन आवास योजना Ladli Behna Awas Yojana List के अंतर्गत, हमने संपूर्ण जानकारी यहाँ साझा की है, जिससे आप इस आवास योजना को सरल भाषा में समझ सकते हैं। इस लेख में, हमने यह भी कोशिश की है कि लाडली बहन योजना के तहत पैसे कैसे प्राप्त होते हैं और आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, इसे सरलता से समझा जा सके।

Related Videos

लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें मोबाइल से ladli bahna awas yojana ki list kaise check kare

​मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना🔥| नई लिस्ट जारी Ladli Behna Awas Yojana 2026 | Kaise Check Kare

Browse Categories