प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब लोगों को पक्का मकान दिया जाता है जिनके पास खुद का मकान नहीं होता है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है जिसका लाभ भारत के सभी नागरिक ले सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो प्रकार की लिस्ट निकल जाती है जिसमें ग्रामीण एवं शहर दोनों शामिल होते हैं। इस आर्टिकल में आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2025 में अपना नाम चेक करने के बारे में जानेंगे।
इस योजना को चलाने का उद्देश्य गरीब लोगों या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्का मकान देना है। योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय में फॉर्म भरना होता है तथा अधिकारी द्वारा पुष्टि करने के पश्चात पोर्टल पर लिस्ट जारी की जाती है। इतनी प्रक्रिया होने के पश्चात लाभार्थी के खाते में आवास योजना की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को कुछ विशेष पात्रता की आवश्यकता होगी, जिसका विवरण निम्नलिखित है।
आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना के आधिकारिक पोर्टल पर लिस्ट जारी की जाती है। लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।