Lock Your Aadhaar Biometric Data – आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज के समय में एक आधार कार्ड आइडेंटी कार्ड की तरह काम करता है। आधार कार्ड में हर व्यक्ति का बायोमैट्रिक डाटा सिक्योर होता है। आज के समय में फ्रॉड केस काफी तेजी से बढ़ रहा है, इसमें से कुछ केस ऐसे भी आ रहे हैं जहां लोगों के आधार कार्ड के बायोमैट्रिक डाटा को चुराकर चोरी की जा रही है। आप अपने आधार कार्ड में मौजूद बायोमैट्रिक डाटा का इस्तेमाल अलग-अलग जगह पर करते है। उन सभी जगह पर आपकी जानकारी को कैद कर लिया जाता है और उसके बाद उसका इस्तेमाल करके फ्रॉड किया जाता है। आधार कार्ड के बायोमैट्रिक डाटा का इस्तेमाल करके फ्रॉड करने पर आपको किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं आता है और बिना आपकी मर्जी के आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
इस तरह की भयानक स्थिति से खुद को बचाने के लिए आपको अपने बायोमैट्रिक डाटा को लॉक करके रखना चाहिए। आधार कार्ड के बायोमैट्रिक डाटा को लॉक कैसे किया जाएगा और इसका इस्तेमाल करके किस प्रकार चोरी की जा रही है और आपको क्या लाभ मिल सकता है इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में बताई गई है।
Must Read
![]()
जैसा कि हमने आपको बताया आज के जमाने में फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ रहा है। अलग-अलग प्रकार की चोरी चकारी हो रही है उसमें से कुछ छोरी ऐसी भी है जहां बिना आपकी मर्जी के बिना किसी ओटीपी के आपके बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है।
जब आप किसी दुकान में या किसी भी संस्था में अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करते है तो आपके द्वारा दिए गए फिंगरप्रिंट या किसी अन्य प्रकार के स्कैन को रिकॉर्ड कर लिया जाता है। अब इस बायोमैट्रिक डाटा का इस्तेमाल करके आपका आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है। इस तरह की स्थिति से खुद को बचाने के लिए अपना बायोमेट्रिक स्कैन लॉक करना बहुत जरूरी होता है।
अगर आप अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को लॉक करते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जिनके बारे में आपको मालूम होना चाहिए। यह बात पूरी तरह से सही है कि जब आप अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को लॉक करते हैं तो कोई भी आपके आधार कार्ड की जानकारी का बिना आपकी परमिशन के इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
लेकिन इसका एक नुकसान मुख्य रूप से विद्यार्थियों को हो सकता है। जब आप किसी कंपटीशन की परीक्षा देने जाते हैं तो वहां आपका आधार कार्ड चेक किया जाता है, और आपका फिंगरप्रिंट भी चेक किया जाता है। लेकिन जब आप अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को लॉक कर देते हैं तब कोई भी आपके फिंगरप्रिंट को इस्तेमाल करता है तो आपके मोबाइल पर एक मैसेज आता है जिसमें ओके करने के बाद ही आपका फिंगरप्रिंट एक्सेप्ट हो सकता है। इस वजह से परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को इससे परेशानी हो सकती है इस वजह से उन्हें अपने अकाउंट में अधिक पैसा नहीं रखना चाहिए और बहुत अधिक जरूरत होने पर ही बायोमेट्रिक को लॉक करना चाहिए।
अगर आप अपने बायोमैट्रिक डाटा को लॉक करना चाहते हैं तो आपको कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा जिसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
![]()
इस लेख में Lock Your Aadhaar Biometric Data के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़ने के बाद सभी अभिभावक यह समझ सकते हैं कि आधार बायोमैट्रिक को लॉक कैसे किया जाता है और किस प्रकार आप बिना परेशानी के अपने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी को लॉक कर सकते हैं।