Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results
✓ Daily Updates • ✓ Official Notifications • ✓ Free Access
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू के द्वारा 25 फरवरी को एक योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है जो महिलाओं के प्रति भेदभाव और समानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार करने के लिए, इसी के साथ आर्थिक और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, महिलाओं के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम है इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना। यह योजना हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई है। इस योजना के तहत सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आईये आपको आगे इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी देते हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। उस राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी बहन और बेटियों को हर महीने ₹1500 की आर्थिक राशि सहायता दी जाएगी। जिसके जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाए जाने का काम किया जाएगा। इसके जरिए महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके जो महिलाएं गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आती है उन महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभ आरंभ मुख्यमंत्री ने केलांग में लाहौल स्पीति की 1123 महिलाओं को पहली किस्त भेंट में देकर शुरुआत की थी। इसकी पहली किस्त के अंतर्गत 15 लाख 27 हजार रुपए जारी किए गए थे। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने 2.42 लाख महिलाओं को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिन बहन और बेटी की 18 वर्ष से अधिक आयु है उनको इसका लाभ मिलेगा।
अन्य पोस्ट: सैनिक स्कूल में टीजीटी शिक्षकों की भर्ती, पूरी जानकारी यहाँ देखे
इंदिरा गांधी प्यारी बहना हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा 25 फरवरी 2024 को शुरू की गई है। अभी तक इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन शुरू नहीं हुआ है। लेकिन जल्दी इसका आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत आप भी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं और आप गरीबी परिवार से संबंध रखते हैं तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।