Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results
✓ Daily Updates • ✓ Official Notifications • ✓ Free Access
Ladli Behna Yojana – लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश की बहुत बड़ी योजना है। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का नतीजा आ चुका है जिसके मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे। इस वजह से लाडली बहन योजना जैसे चलती थी वैसे ही चल रही है। इसके साथ ही 17 नवंबर को इलेक्शन शुरू हुआ था लेकिन इसके किस्त में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। इस वजह से लाडली बहन योजना का पैसा जिस प्रकार आता था बिल्कुल उसी तरह आने वाला है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपना परचम लहराया है और इसके परिणाम स्वरुप सभी महिलाओं को लाडली बहन योजना के नाम से तीन अलग-अलग प्रकार के लाभ मिले हैं। हम आपको न केवल उन तीन बड़े लाभ के बारे में बताएंगे बल्कि उनके लिए आवेदन प्रक्रिया और मिल रहे लाभ की जानकारी भी देंगे।
Must Read
![]()
यह योजना साल 2023 में शुरू किया गया था और सबसे पहले इसे महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने के लिए शुरू किया गया था। बाद में लाडली बहन योजना में कुछ अपडेट किए गए इसके बाद लाडली बहन आवास योजना और कुछ अन्य प्रकार की योजनाओं को भी लागू किया गया। वर्तमान समय में लाडली बहन योजना के अंतर्गत ₹1500 हर महीने देने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा लाडली बहन आवास योजना का पैसा भी जारी कर दिया गया है।
इसके साथ-साथ लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब मात्र 450 रुपए में सिलेंडर देना भी शुरू किया गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश की गरीब महिलाओं को खूब खुशी हुई है क्योंकि उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधा बड़ी तेजी से मिल रही है। इन सभी सुविधाओं के बारे में नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है।
लाडली बहन योजना के अंतर्गत 6 किस्त में पैसा जारी किया जा चुका है वर्तमान समय में सातवां किस्त जारी होने वाला है। सबसे पहले लाडली बहन योजना में हर महीने ₹1000 मिलता था जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री जी ने वादा किया था कि जल्द ही इसे ₹3000 प्रति माह किया जाएगा लेकिन तभी विधानसभा इलेक्शन शुरू हो गया। मध्य प्रदेश की नागरिक महिलाओं ने अपना कर्तव्य समझते हुए भाजपा को मध्य प्रदेश में परचम लहराने में मदद किया और परिणाम स्वरुप अपने वादे के मुताबिक अब महिलाओं को हर महीने ₹3000 लाडली बहन योजना के अंतर्गत मिलेंगे।
आपको बता दे इस योजना में पिछली किस्त 1250 रुपए की आई थी जिसमें ₹250 बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री जी ने वर्तमान समय के लिए ₹1500 हर महीने कर दिया है। लेकिन यह भी वादा किया है कि इस योजना पर काम किया जा रहा है जल्द ही आपको हर महीने ₹3000 दिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक उम्र की मध्य प्रदेश की सारी महिलाओं के बैंक में हर महीने ₹3000 भेजे जाएंगे वर्तमान समय में ₹1500 भेजे जा रहे हैं।
इस प्रदेश की महिलाओं को पूरी तरह से पक्का मकान दिया जा रहा है। यह एक बेहतरीन योजना है जिसके लिए पहले आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच शुरू की गई थी। यह पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई थी जितने लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था दिसंबर में उनके बैंक अकाउंट में घर बनाने के लिए 130000 रुपए भेजे गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया है कि मध्य प्रदेश की ऐसी महिला जिन्हें किसी भी प्रकार के आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ-साथ उनके पास किसी भी प्रकार का पक्का मकान नहीं है तो उनके मकान को पक्का बनाने के लिए 130000 रुपए दिए जाएंगे। इसमें पहली किस्त जारी की जा चुकी है और अब आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू किया है आप स्थानीय ग्राम पंचायत से आवेदन कर सकते हैं और दूसरी किस्त में अपना पूरा पेमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
आज के समय में ज्यादातर लोग गैस सिलेंडर पर खाना बनाते है। लेकिन गैस की कीमत लगातार तेजी से बढ़ रही है जिस वजह से गरीब नगरी किसका अच्छे से लाभ नहीं उठा पा रहा है। इस परेशानी के समाधान के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा गैस सिलेंडर मात्र 450 रुपए प्रति माह पर दिया जा रहा है।
आपको स्थानीय गैस एजेंसी में जाकर गैस खरीदना है अगर आप लाडली बहन योजना के गैस लाभ के लिए आवेदन किए हैं और गैस सिलेंडर महिला के नाम पर उठ रहा है तब महिला के बैंक अकाउंट में सब्सिडी भेज दिया जाएगा। गैस सिलेंडर की सब्सिडी मिलने के बाद वह गैस सिलेंडर आपको ₹450 का पड़ेगा। यह सुविधा मध्य प्रदेश के गरीब महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होने वाला है क्योंकि उन्हें गैस सिलेंडर बहुत ही सस्ते दाम पर मिल रहा है। वर्तमान समय में यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जितने लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है उन्हें कम पैसे पर गैस सिलेंडर मिल रहा है। आवेदन करने के लिए आप स्थानीय गैस एजेंसी में जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
इस लेख में Ladli Behna Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि वर्तमान में भाजपा सरकार के द्वारा इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश की सारी महिलाओं की कितनी समस्या का लगातार समाधान किया जा रहा है। अगर इस लेख के जरिए आप लाडली बहन आवास योजना के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने विचार कमेंट में पूछना ना भूले।