Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results
✓ Daily Updates • ✓ Official Notifications • ✓ Free Access
Table of Contents Toggle मुद्रा लोन के अंतर्गत तीन तरह के लोन दिए गए हैं मुद�...
E Mudra Loan Apply: प्रधानमंत्री द्वारा निजी बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए ई मुद्र लोन का शुरूआत किया गया था लेकिन कुछ लोगों को बिजनेस लोन लेने में समस्या आ रही थी। इसी समस्या का निवारण करते हुए अब प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर बड़े बदलाव किए हैं, जिसके बाद अब बहुत ही आसानी से कोई भी व्यक्ति 10 लख रुपए तक का बिजनेस लोन ले सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तारपूर्वक मुद्रा लोन से संबंधित सभी जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि 10 लख रुपए तक का बिजनेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुद्रा लोन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आरंभ की गई एक लोन योजना है। जिसे भारत सरकार ने शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत व्यवसाय शुरू करने और व्यवसाय को आगे के लिए अग्रसर करने के लिए तीन प्रकार के MUDRA लोन दिए जाते हैं।
शिशु लोन के अंतर्गत आवेदकों को ₹50000 तक का लोन दिया जाता है। यह लोन वे लोग लेते हैं जिन्हें कम पैसे की जरूरत होती है। यह लोन उन लोगों को दिया जाता है जो की अपना व्यवसाय अभी-अभी शुरू कर रहे है।
किशोर लोन के अंतर्गत आवेदकों को ₹50000 से लेकर ₹500000 तक का लोन दिया जा सकता है । यह लोन उन आवेदकों के लिए होता है जिन्होंने पहले से ही अपना व्यवसाय शुरू कर रखा होता है लेकिन, स्थापित करने के लिए उन्हें और ज्यादा पैसे की आवश्यकता होती है।
तरुण लोन के अंतर्गत आवेदकों को ₹500000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जा सकता है। यह वह लोग आवेदन करते हैं जिनका व्यवसाय अच्छी तरह स्थापित है लेकिन, वह अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए उन्हें इस धन की जरूरत होती है।
| MUDRA लोन देने वाले बैंक की सूची | |
| इलाहाबाद बैंक | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया |
| आंध्र बैंक | कॉरपोरेशन बैंक |
| एक्सिस बैंक | फेडरल बैंक |
| बैंक ऑफ़ बड़ौदा | HDFC बैंक |
| बैंक ऑफ़ इंडिया | ICICI बैंक |
| बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र | IDBI बैंक |
| केनरा बैंक | इंडियन बैंक |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | जम्मू एंड कश्मीर बैंक |
| कर्नाटक बैंक | कोटक महिंद्रा बैंक |
| ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स | पंजाब एंड सिंध बैंक |
| पंजाब नेशनल बैंक | सारस्वत बैंक |
| स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया | सिंडिकेट बैंक |
| तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक | UCO बैंक |
| यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया | यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया |
यदि आप मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको फॉर्म भरना होता है। आपको जिस भी बैंक से मुद्रा लोन लेना है उसकी वेबसाइट खोलकर आप लोन फॉर्म डाउनलोड करेंगे । मुद्रा लोन आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान होता है क्योंकि, बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होती है, ना ही आपको लाइन में लगने की आवश्यकता होती है।
![]()
![]()
सबसे पहले, आपको अपने स्थानीय पब्लिक या निजी सेक्टर के बैंक जाना होगा।
आपको अपना ऋण आवेदन पत्र सही से भरना होगा, साथ ही आपको आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पते का प्रमाण, पहचान पत्र, आधार कार्ड, कंपनी का पता, जाति प्रमाण पत्र, बैलेंस शीट, सेल्स रिटर्न, आईटी रिटर्न और अन्य मशीनरी विवरण भी देना होगा।
बैंक द्वारा बताई गई सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करनी होंगी, और अपने दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद आपको ऋण की मंजूरी मिलेगी।
ऋण मंजूर होने के बाद, ऋण का राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
महिलाओं को व्यापार में आगे बढ़ने के लिए कई बैंक और NBFC माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन ब्याज पर कम कॉलेटरल फ्री व्यापार ऋण प्रदान करते हैं। महिलाएं उद्यमी मुद्रा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का ऋण ले सकती हैं, जिसका भुगतान 5 साल तक किया जा सकता है। महिलाओं के लिए भी मुद्रा ऋण के लिए पात्रता सामान्य व्यक्तियों उद्यमियों की तरह है। इसमें विशेषता है कि महिला उद्यमियों को ऋण की मंजूरी मिनिमल या फिर जीरो प्रोसेसिंग फीस पर दी जाती है।