Trusted Government Job Updates, Recruitment Notifications & Exam Results
✓ Daily Updates • ✓ Official Notifications • ✓ Free Access
देश में गरीबों को स्वास्थ्य संबंधी सेवा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 25 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। Ayushman Card के माध्यम से लाभार्थी अपना 5 लाख रुपए तक का इलाज किसी भी सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में करवा सकते हैं। जिन लोगों ने आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज करवाया है और योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनके इलाज के लिए कितने पैसे अस्पताल द्वारा निकाले गए हैं और अस्पताल द्वारा इलाज पर हुआ खर्च कितना दिखाया गया है। तो वह अपना Ayushman Card Balance Check कर सकते हैं।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपए तक की इलाज की सुविधा दी जाती है। भारत सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किसी भी अस्पताल में निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। Ayushman Card के माध्यम से लाभार्थी किसी भी गंभीर बीमारी का 5 लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते हैं। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड होता है उन्हें सरकार द्वारा 5 लाख रुपए तक का बैलेंस दिया जाता है जिससे वह अपना इलाज करवाते हैं और उनका पैसा आयुष्मान कार्ड से कट जाता है और शेष राशि बची रहती है।
अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड का बैलेंस चेक करना चाहते हैं और पता करना चाहते कि आपके इलाज पर कितना पैसा अस्पताल द्वारा निकाला गया है तो आप यह सारी जानकारी ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड का बैलेंस चेक करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आयुष्मान बैलेंस चेक कर सकते हैं।
![]()
![]()