Solar Panel Rooftop Yojana – देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बिजली खपत की प्रक्रिया को सौर ऊर्जा पर निर्भर करने के लिए सोलर रूफटॉप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को साल 2022 में लागू किया गया है। वर्तमान समय में भी यह योजना कुछ इलाकों में शुरू नहीं की गई है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
भारत सरकार ने इस योजना को नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मुक्त सोलर पैनल की सुविधा मुहैया करवाना है। आप कम पैसे में सोलर पैनल (Solar Panel Rooftop Yojana) प्राप्त कर सकते हैं और उसे अपने छत पर लगाकर बिजली की खपत को पूरा कर सकते है। सर सोलर पैनल रूफटॉप योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार खर्च का कुछ हिस्सा देने वाली है जिसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी नीचे बताई गई हैं।
Must Read
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
![]()
वर्तमान समय में बिजली बनाने के लिए पेट्रोल और अन्य भीम का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें काफी अधिक खर्च आता है। इसके अलावा बिजली बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से संसाधनों पर निर्भर है जो एक दिन खत्म हो जाएगी। इस समस्या के समाधान के रूप में सरकार ने सोलर पैनल योजना को शुरू किया है।
सबसे पहले यह योजना केवल खेत में सोलर पंप लगाने के लिए शुरू किया गया था मगर धीरे-धीरे यह रूफटॉप सोलर योजना के रूप में प्रचलित हो गया। अब कार्यालय घर कारखाने आदि के छत पर आप सोलर पैनल लगाकर अपने बिजली की खपत को पूरा कर सकते है।
आपको बता दें कि 1 किलो वाट का सोलर पैनल लगाने के लिए कम से कम 10 वर्ग मीटर के जगह की जरूरत होती है। जैसे-जैसे बिजली की आवश्यकता बढ़ेगी वैसे-वैसे सोलर पैनल की मात्रा भी बढ़ेगी और अधिक जगह की आवश्यकता होगी। आपको बता दे की सोलर पैनल एक बार लगा लेने के बाद 25 साल तक कार्य करता है इसे किसी खास मेंटेनेंस की आवश्यकता नहीं होती है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
अगर सौर्य ऊर्जा से घर की बिजली खपत को पूरा करना चाहते हैं और सरकार द्वारा संचालित सोलर पैनल योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बता दे की एक अच्छा सोलर पैनल आम तौर पर थोड़ा महंगा ही होता है। मगर जब आप एक बार सोलर पैनल लगा लेते हैं तो उसका खर्च 5 से 6 साल में वापस मिल जाता है। हालांकि एक बार सोलर पैनल लगवा लेने के बाद वह 20 से 25 साल तक आपको मुफ्त बिजली की सुविधा देता है जो काफी अच्छा सौदा होता है।
आपको बता दे की सोलर पैनल अलग-अलग कंपनी के अनुसार अलग-अलग कीमत का होता है। सरकार ने सभी राज्य के नागरिकों के लिए सोलर रूफटॉप योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने कुछ कंपनियों को निर्धारित किया है अगर आप उन कंपनियों से सोलर पैनल खरीदते हैं तो आपको सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दिया जाएगा।
अगर आप अपने छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं तो सरकार आपको 20% से 60% तक की सब्सिडी देने वाली है –
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
अगर आप अपने घर के छत पर या अपने व्यापार कार्यालय के छत पर बिजली की खपत को पूरा करने के लिए सोलर पैनल लगाना चाहते है। तो इसके लिए आपको सोलर पैनल रूफटॉप योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
वर्तमान समय में कुछ राज्य के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बंद भी रखा गया है। मगर ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको यह मालूम होना चाहिए कि इस योजना के अंतर्गत कुछ फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
इस वजह से आपको सोलर पैनल रूफटॉप योजना के लिए केवल सरकारी वेबसाइट से ही आवेदन करें। इसके साथ-साथ इस बात को अच्छी तरह याद रखें कि सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है इसमें आपको किसी भी प्रकार का पैसा नहीं देना है, पैसा सरकार की तरफ से आपके बैंक में भेजा जाएगा।
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि किस प्रकार आप को मुफ़्त सोलर पैनल योजना (Solar Panel Rooftop Yojana) का इस्तेमाल करके घर बैठे आसानी से सोलर पैनल लगवा कर मुफ्त बिजली की सुविधा प्राप्त कर सकते है। अगर आप हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़कर रूफटॉप सोलर पैनल योजना के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।