Sarkari Result AsomLive:
Latest Sarkari Results, Online Forms

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

PMAY New Update – प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत देश के गरीब नागरिकों को पक्का मकान देने का निर्णय किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट निर्धारित किया है। इस योजना का पैसा सीधे व्यक्ति के बैंक अकाउंट में आता है जिसमें राज्य सरकार 40% और केंद्र सरकार 60% पैसा देती है। पहाड़ी क्षेत्र में घर बनाने के लिए आवास योजना के अंतर्गत ज्यादा पैसा दिया जाता है जिसमें 90% केंद्र सरकार की तरफ से और 10% राज्य सरकार की तरफ से दिया जाता है। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है आप ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दे आवेदन करने के बाद ग्रामीण आवास योजना की वेबसाइट पर एक लिस्ट जारी की जाती है जिसमें कुछ लोगों का नाम होता है और उनको बैंक में सीधे इसका पैसा दिया जाता है।

Must Read

PMAY New Update| प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2023

PMAY New Update

यह एक महत्वपूर्ण योजना है इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी तीव्रता से चलाई जा रही है। साल 2023 में सरकार 80 लाख से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ देना चाहती है। आज बहुत सारे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के पास पर्याप्त मकान नहीं है। उन्हें मकान की अच्छी सुविधा देने हेतु इस योजना को शुरू किया गया है।

आपको बता दे आवास योजना जून 2015 में शुरू किया गया था। इसके बाद 2018 में इसे दो भाग में विभाजित किया गया जिसमें शहरी ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत शहर में रहने वाले गरीब लोगों को बना बनाया घर दिया जाता है। दूसरी तरफ ग्रामीण आवास योजना जिसमें गांव में रहने वाले गरीब लोगों को घर बनाने के लिए 120000 रुपए दिए जाते हैं और जो पहाड़ी क्षेत्र में रहता है उसे 130000 रुपए दिए जाते हैं।

ग्रामीण आवास योजना को 3 साल के लिए पढ़ाया गया है

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को आने वाले 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। आपको बता दे आवास योजना को 2018 में शुरू किया गया था तो इस निश्चय के साथ शुरू किया गया था कि 2019 में इसे बंद कर दिया जाएगा। लेकिन इस योजना की प्रचलित और तरक्की को देखते हुए इसे 3 साल के लिए और बढ़ा दिया गया। इस वजह से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत वर्तमान समय में 2 करोड़ से ज्यादा घर बन चुके हैं और सरकार ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किया है। यह योजना भारत के कुछ सबसे सफल योजनाओं में से एक है, इसका पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने पात्रता और अन्य जानकारी के बारे में मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य

हम सब जानते हैं कि देश में आज भी बहुत सारे ऐसे गरीब और बेघर लोग मौजूद हैं जिनके पास घर बनाने का पैसा नहीं है। इस वजह से बेघर लोगों को पर्याप्त रहने की जगह नहीं मिल पाती है और उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जो लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में घर बनाने के लिए पैसा देती है। गांव के लोग अपनी गरीबी के कारण एक अच्छा मकान नहीं बना पाए जो गांव की स्थिति को और खराब बनता है। इसलिए ग्रामीण आवास योजना में 130000 रुपए के बजट को निर्धारित किया गया है और उसके अंतर्गत आवास योजना को लागू किया गया है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी

अगर हम इस आवास योजना के लाभार्थी की बात करें तो प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता निर्धारित की है अगर आप उसे पात्रता को पूरा करते हैं तो आप किस योजना का लाभ ले सकते हैं – 

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की सालाना आय ₹200000 से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसका गांव में पक्के का मकान नहीं है।
  • काम आए के कोई भी लोग किसी भी धर्म समुदाय से या केटेगरी से ताल्लुक रखते हो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ कैसे मिलेगा

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा वहां आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने का एक आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे ध्यानपूर्वक भरकर आपको ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए आप ग्राम पंचायत कार्यालय या फिर स्थानीय नगर निगम या जन सेवा केंद्र में जा सकते हैं।

ग्रामीण आवास योजना के आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भरकर जमा करने के बाद कुछ दिनों के अंदर आपके गांव में आपके मकान की पुष्टि की जाएगी और उसके बाद लिस्ट में आपका नाम दर्ज कर दिया जाएगा। आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट को ऑनलाइन उसके अधिकारी को वेबसाइट से चेक कर सकते है। अगर लिस्ट में आपका नाम जारी किया जाएगा तो जल्द ही ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आप पूरा पैसा अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर पाएंगे।

निष्कर्ष

इस लेख में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY New Update) से जुड़ी पूरी जानकारी सजा की गई है जिसे पढ़ कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि ग्रामीण आवास योजना का पैसा कैसे मिलेगा और किस प्रकार इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। अगर आप इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।

Sarkari Yojana