Sarkari Result AsomLive:
Latest Sarkari Results, Online Forms

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

PM Awas Yojana – आज भी देश में बेघर लोगों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए गरीब परिवार के कल्याण हेतु अलग-अलग सरकारी योजना का संचालन किया जाता है। इस तरह के सरकारी योजना का उद्देश्य गरीब नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना होता है। सरकार देश के गरीबों की स्थिति को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। आपने जरूर अपने इलाके में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में सुना होगा। उनमें से एक प्रचलित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना है। इस योजना के जरिए सरकार देश के करोड़ों बेघर नागरिकों को एक अच्छा मकान प्रदान करना चाहती है। यह न केवल देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को दर्शाएगा बल्कि देश के गरीब और बेघर नागरिकों को एक सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।

इस लाभकारी योजना के अंतर्गत सरकार एक सूची जारी करती है। इस सूची में योजना के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों का नाम होता है। साधारण इलाके और पहाड़ी क्षेत्र में पक्का मकान बनाने के लिए इस योजना के तहत पैसा दिया जाता है। आपको कितना पैसा मिलेगा और किस प्रकार आप एक पक्का मकान बना पाएंगे इसकी पूरी जानकारी आज इस लेख में साझा की गई है।

Must Read

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

जून 2015 से सरकार इस योजना के जरिए बेघर और गरीब वर्ग के लोगों को घर देने का कार्य लगातार कर रही है। इस योजना को 2018 में दो हिस्सों में विभाजित करके शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जिसमें शहर के गरीब नागरिकों को बना बनाया पक्का मकान और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब नागरिकों को पक्का घर बनाने के लिए 120000 रुपए से 130000 रुपए प्रति परिवार दिया जाता है।

आपको यह भी बता दे कि अब तक 2.50 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत घर दिया जा चुका है और साल 2024 तक सरकार 2.95 करोड़ लोगों को पक्का मकान देना चाहती है। केवल साल 2023 में ही सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 80 लाख पक्का मकान देने का निश्चय किया गया है। इस लक्ष्य के पूरा होने के बाद एक सर्वे के जरिए चेक किया जाएगा कि कितने गरीब और बेघर नागरिक बचे हैं और उसके बाद उन्हें सहायता राशि दी जाएगी।

इस साल भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुछ लोगों को पक्का मकान की सुविधा दी जा चुकी है। इसके अलावा सरकार इस साल और 57 लाख लोगों को पक्का मकान की सुविधा देना चाहती है। तो अगर आप भी अपना खुद का आवास बनाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को सरकार साकार कर सकती है।

सरकार घर बनाने के लिए देती है पैसा

इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री की तरफ से आपको पैसा दिया जाता है। केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए पैसे का इस्तेमाल आप केवल पक्का मकान बनाने के लिए कर सकते है। पहाड़ी क्षेत्र में मकान बनाने के लिए 130000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है एक मैदानी क्षेत्र में पक्का मकान बनाने के लिए 120000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसी विषम परिस्थिति में अधिकतम 2.67 लाख रुपए किस्तों में बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं ताकि आप अपने मकान के कार्य को पूरा कर सके।

इस तरह सरकार बेघर लोगों को उनके सपनों का मकान देने के लिए लगातार विभिन्न प्रकार की सुविधा दे रही है। अगर इस योजना के जरिए आप पक्का मकान और अन्य प्रकार की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस योजना से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी को पता करना चाहिए जिससे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

आवास योजना के लाभार्थियों को कैसे मिलती है सहायता राशि

सबसे पहले सरकार घोषणा करती है कि वह आवास योजना का लाभ शुरू कर रही है। इसके बाद शहर में रहने वाले गरीब नागरिक जन सहायता केंद्र में जाकर आवेदन करते है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिक भी जन सहायता केंद्र में जा सकते हैं इसके अलावा पंचायत कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते है। कितना करने के बाद इन सभी बेघर लोगों के लिए सरकार सहायता देने का कार्य शुरू करती है। जिस प्रकार हमने आपको बताया आवास योजना को दो भाग में विभाजित किया गया है ग्रामीण आवास योजना और शहरी आवास योजना। इसके बाद शहरी आवास योजना के लिए सहायता शुरू हो जाती है और ग्रामीण क्षेत्र में कुछ लोग पक्का मकान की जांच करने के लिए आते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में आकर आपका पक्का मकान चेक किया जाता है अगर आपके पास सच में पक्का मकान नहीं है। ग्राम पंचायत कार्यालय में इसकी सूची तैयार की जाती है और उसके कुछ दिनों के बाद ऑनलाइन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी सूची जारी कर दी जाती है। जिन लोगों का नाम उसे सूची में होता है उनके बैंक अकाउंट में पक्का मकान बनाने के लिए पैसा भेज दिया जाता है। बता दे पैसा कुछ किस्तों में आता है आप जिस तरह अपने पक्के मकान बनाने का कार्य शुरू करते जाएंगे उसी तरह और किस्त का पैसा आता जाएगा। 

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आप केवल ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको स्थानीय जन सेवा केंद्र या फिर ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा। अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म प्राप्त करने हेतु आप अपने स्थानीय वार्ड से भी बात कर सकते हैं। वह आपको एक आवेदन पत्र मिलेगा जिसे ध्यान पूर्वक भरकर जमा करना है। आवेदन करने के दौरान आपको अपना निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

इसके बाद आपके आवास के प्रशिक्षण के लिए लोग आएंगे और फिर एक लिस्ट जारी की जाएगी जिसे आप ऑनलाइन देख सकते है। उस ऑनलाइन लाभार्थी सूची में अगर आपका नाम होगा तो आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा मिलेगा।

आवास योजना की लाभार्थी सूची कैसे देखें

आप ऑनलाइन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची देख सकते है। इसके लिए ग्रामीण आवास योजना की एक वेबसाइट चलाई जाती है जिसमें नाम देखने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है – 

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको स्टेकहोल्डर का विकल्प देखने को मिलेगा जिसके नीचे PMGAY का एक विकल्प होगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको एडवांस सर्च का विकल्प मिलेगा और उस पर भी क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य जिला और ब्लॉक की जानकारी भरकर सबमिट करनी है जिसके बाद आपको पूरा लिस्ट मिल जाएगा।
  • उसे लिस्ट में आप अपना और अपने इलाके के अन्य लोगों का नाम देख सकते हैं आसानी से अपना नाम चेक करें और उसके बाद स्थानीय बैंक में जाकर पैसे की जानकारी प्राप्त करें।

निष्कर्ष

इस लेख में PM Awas Yojana के बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में सब कुछ समझ सकते है। किस तरह आप आसानी से इस योजना के जरिए अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अतः इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करना और अपने विचार कमेंट में बताना ना भूले।

Sarkari Yojana