PAN Aadhar Linking – सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। ऐलान किया गया था कि 31 मार्च 2023 से पहले आपको अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक करना होगा। सरकार ने हाल ही में अपनी एक सीबीटी की रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि लगभग 11.5 करोड़ लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है। 31 दिसंबर 2023 के बाद जितने भी लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है उनके पैन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। अब पैन कार्ड रद्द होने के कारण विभिन्न प्रकार की परेशानी हो गई है क्योंकि बैंक अकाउंट भी बंद हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के अकाउंट में पैन कार्ड नंबर को गलत बताया जा रहा है।
अगर आप सरकार की बात ना मानकर इस परेशानी में फंस गए हैं तो किस तरह इससे बाहर निकाल सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। आज हम आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने से जुड़ी पूरी जानकारी सरल शब्दों में समझाएंगे और बताएंगे कि अगर आपने लिंक नहीं किया है तो अब आपको आगे क्या करना है।
![]()
पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने का सरकार ने बहुत पहले ऐलान किया था। सरकार ने सभी लोगों की जानकारी को एक सही तरीके से स्टोर करने के लिए इस ऐलान को किया था। आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था लेकिन बहुत सारे लोगों ने इस खबर को नजरअंदाज किया है।
सरकार ने बहुत बार समय आगे बढ़ाया था फाइन की भी व्यवस्था की गई थी लेकिन इसके बाद भी लगभग 11 करोड़ से अधिक लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है। वर्तमान समय में 70 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास पैन कार्ड मौजूद है जिसमें से केवल लगभग 58 करोड लोगों ने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक किया है।
जिन लोगों ने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है उनके लिए काफी समस्या हो गई है। पैन कार्ड बैंक अकाउंट से कनेक्ट होता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ लेने साथ ही किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने में पैन कार्ड की जरूरत होती है। पैन कार्ड रद्द होने के कारण इन सभी लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानी हो रही है। इसके समाधान के रूप में भी सरकार ने कुछ प्रक्रियाओं की व्यवस्था की है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
जिन लोगों ने वर्तमान समय में पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है। इस वजह से उनका पैन कार्ड रद्द कर दिया गया है तो उन्हें नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –
![]()
अगर ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने-अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कर दिया है। तो आपको स्टेटस के बारे में भी पता होना चाहिए जिसके जरिए आप पता कर पाएंगे कि आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो पाया है या नहीं –
![]()
इस लेख में PAN Aadhar Linking इसके बारे में विस्तार पूर्वक पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप अच्छे से समझ सकते हैं कि पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कैसे किया जाता है। इसके अलावा हम आपको कुछ अन्य जानकारी के बारे में भी अच्छे से समझाएं है। अगर यह जानकारी आपको लाभदायक लगी है तो इसे आप अपने मित्रों के साथ साझा करें।