Ladli Behna Yojana – लाडली बहन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के गरीब महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस सुविधा को मध्य प्रदेश में लाडली बहन आवास योजना का नाम दिया गया है। लाडली बहन आवास योजना के लिए 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आवेदन किया गया था। इसके लिए केवल ऑफलाइन आवेदन शुरू किया गया था अगर आपने भी आवेदन किया था तो नई अपडेट के मुताबिक किन महिलाओं को इसका पैसा मिल रहा है इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है।
आपको बता दे विधानसभा चुनाव के दौरान लाडली बहन आवास योजना का पैसा जारी कर दिया गया है। जिन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना या फिर किसी अन्य आवास योजना का अब तक लाभ नहीं मिला है उनके बैंक अकाउंट में घर बनाने के लिए 130000 रुपए जारी किए गए हैं। लेकिन यह पैसा किस तरह की महिलाओं को दिया जा रहा है और किस तरह की महिलाओं को छाटा जा रहा है इसके बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए।
Must Read
![]()
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना का पैसा 3 दिसंबर को लागू किया गया है। मध्य प्रदेश की ऐसी गरीब महिला जिनके पास गांव में पक्का मकान बनाने के लिए पैसा नहीं है उन्हें लाडली बहन आवास योजना का पैसा दिया जा रहा है। यह पूरी तरह से प्रधानमंत्री जी के द्वारा संचालित आवास योजना की तरह काम करता है। लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लगभग चार लाख ऐसी महिलाएं मध्य प्रदेश में है जो पक्का मकान नहीं बन पाई है और उन्हें किसी भी प्रकार के आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।
ऐसी महिलाओं ने सितंबर से अक्टूबर के बीच में इस योजना के लिए आवेदन भी किया था। अगर आप उनमें से एक है तो बता दें की लाडली बहन आवास योजना का पैसा विधानसभा चुनाव के नतीजे के दिन 3 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। इसका लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है जहां से आप अपना नाम देख सकते हैं और अपने बैंक अकाउंट में अपना पैसा चेक भी कर सकते है। लेकिन यह पैसा कैसे मिल रहा है किसको मिल रहा है और इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।
बहुत सारे लोग आवास योजना के पैसे को लेकर काफी कन्फ्यूज चल रहे है। अगर आप भी आवास योजना के पैसे को लेकर असमंजस में फंसे हुए हैं तो बता दें की लाडली बहन आवास योजना का ऐलान 10 सितंबर को किया गया था और 17 सितंबर को एक सभा को संबोधित करने के दौरान शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया था।
लाडली बहन आवास योजना का आवेदन 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच हुआ था। इसके लिए केवल ऑफलाइन आवेदन किया जा रहा था और आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय से आवेदन कर सकते थे। इसके लिए आवेदन करने हेतु केवल गरीब महिलाओं को पत्र माना गया था जिन्हें किसी भी प्रकार के आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो।
मध्य प्रदेश में गरीब लोगों को घर देने के लिए लाडली बहन आवास योजना शुरू किया गया था लेकिन यह पैसा उनको दिया जाएगा जो इस योजना से जुड़ी पात्रता को पूरा करते हैं –
अगर आप लाडली बहन योजना का पैसा लेना चाहते हैं तो बता दे की आवास योजना का पैसा लिस्ट के अनुसार जारी किया जाएगा। 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच जिन लोगों ने आवेदन किया था उनका एक लिस्ट जारी किया गया है जिसे आप लाडली बहन आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
जिन लोगों का नाम उसे लिस्ट में होगा उन्हें वर्तमान समय में आवास योजना का पैसा दिया जा रहा है। अगर आप लाडली बहन आवास योजना के लिए अभी आवेदन करना चाहते हैं और अगली लिस्ट में अपना नाम शामिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर लाडली बहन आवास योजना के लिए आवेदन करना होगा। मध्य प्रदेश की कोई भी नागरिक महिला जिसे अब तक किसी भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वह स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर लाडली बहन आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में Ladli Behna Yojana लाडली बहन आवास योजना के बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है इसे पढ़कर आप आसानी से समझ गए होंगे की लाडली बहन आवास योजना क्या है और किस प्रकार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इस लेख से जुड़ी अन्य रोचक जानकारी को ध्यानपूर्वक साझा किया गया है आप अपनी सुविधा के अनुसार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।