Fasal Bima Yojana – फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है। अगर आप मौसम की मार से अपने फसल को बचाना चाहते हैं तो आपको फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहिए। बता दे इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से 31 दिसंबर तक आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा अगर आप लोन लेकर फसल गा रहे हैं तो आपको स्थानीय बैंक में लिखित घोषणा पत्र देना होगा।
फसल बीमा योजना के तहत अगर आपकी फसल मौसम की मार से खराब होती है तो इसके बदले सरकार आपको पैसा देती है। हाल ही में बहुत बड़ा फायदा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को दिया गया है। पिछले महीने मौसम के कारण कुछ किसानों का फसल खराब हो गया था इस वजह से महाराष्ट्र के और मध्य प्रदेश के किसानों को फसल बीमा योजना का पैसा मिला है। अगर आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।
Must Read
![]()
फसल बीमा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे केंद्र सरकार की तरफ से संचालित किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रवि फसल की बहुत बड़ी खेती हो रही है। इसके अलावा भारत के अन्य क्षेत्र में भी रवि फसल की खेती शुरू हो चुकी है। इसलिए केंद्र सरकार ने देश के लाखों किसानों को रवि फसल का बीमा करवाने के लिए ऐलान किया है।
अगर आप अपने फसल का बीमा करवाना चाहते हैं तो फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है आपको केवल अपने फसल से जुड़ी जानकारी को साझा करना है उसके बाद आपका आवेदन हो जाएगा। आवेदन अप्रूव होने के बाद आपको फसल बीमा योजना का कागज आपको अपने पास अच्छे से रखना होगा ताकि मौसम के मर के कारण जब फसल खराब होगी तो इस कागज को दिखाकर आप पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है। कृषि विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट संचालित की जाती है। इस वेबसाइट पर आप अपने रवि फसल के बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन भरते वक्त आपको अपने फसल और खेत से जुड़ी जानकारी साझा करनी होगी। खेत और फसल से जुड़ी जानकारी साझा करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर रखी गई है। फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है। देश का कोई भी किसान इस योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और अपने फसल का बीमा करवा सकता है।
जानकारी के अनुसार हर साल उत्तर प्रदेश में 48 लाख किसान रबी फसल के बीमा योजना का लाभ लेते हैं। आप जितना का बीमा लेंगे उसका 1.5% प्रीमियम पैसा किसान को देना होगा बाकी पैसा सरकार देती है। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने यह ऐलान कर दिया है कि जल्दी से जल्दी फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर दें ताकि क्षतिग्रस्त होने पर उसकी भरपाई सरकार दे सके।
अगर आप प्रीमियम भरने से डर रहे हैं तो बता दे कि जब आपका फसल क्षतिग्रस्त नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में भी आपने जितना प्रीमियम भरा है वह पैसा वापस मिल जाता है।
लेकिन अगर कोई किसान फसल बीमा योजना का लाभ नहीं लेना चाहता है लेकिन लोन लेकर उसने अपनी खेती शुरू की है तो उसे 31 दिसंबर से 7 दिन पहले लिखित बैंक में जमा करना होगा कि वह फसल बीमा का लाभ नहीं लेना चाहता है।
जब आप बैंक से लोन लेकर खेती शुरू करते हैं तब फसल बीमा योजना के अंदर आपका नाम चला जाता है। ऐसे में लोन में आपका कुछ पैसा बढ़ाया जा सकता है, जो पैसा फसल बीमा योजना का प्रीमियम होगा। लेकिन अगर आप यह सुविधा नहीं प्राप्त करना चाहते हैं तो 31 दिसंबर से 7 दिन पहले लिखित रूप से उसे बैंक में जमा करना होगा जहां से अपने खेती करने के लिए लोन लिया है।
अगर आप फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वह आपको आवेदन का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अपलोड करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अगर आपको टेक्निकल जानकारी नहीं है तो आप ग्राम पंचायत कार्यालय या फिर स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय में जाकर फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी याद रखें अगर आपने लोन लिया है और फसल बीमा योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं तो लिखित रूप से फसल बीमा योजना के लिए उसे बैंक में जमा करें जहां से अपने लोन लिया था।
हमने आपको Fasal Bima Yojana के बारे में पूरी जानकारी दी है जिसे पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ सकते हैं की फसल बीमा योजना क्या है और किस तरह आप आसानी से फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाले पैसे की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।