श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और केंद्र सरकार के द्वारा श्रम कार्ड योजना की पहल की गई थी। अगर आपने भी श्रम कार्ड पहले से बनवाया हुआ है तो आपके लिए इस साल बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि 2024 में जिन लोगों के पास श्रम कार्ड बने हुए हैं उन सभी के बैंक अकाउंट में ई-श्रम कार्ड योजना से संबंधित पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। ऐसा क्यों होगा और इस पर क्या खबर जारी की गई है आइये आपको इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हैं।
इस योजना के तहत सभी योग्य श्रमिक को इस योजना की राशि उपलब्ध करवाई जाती है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी श्रमिक है उन सभी को पेंशन जैसा लाभ दिया जा रहा है। इसमें ₹3000 का भुगतान शामिल है। इस योजना के जितने भी लाभार्थी हैं अगर वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं तो उन्हें ₹200000 दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। श्रमिक को इस योजना के चलते हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी के साथ अगर आपके पास श्रम कार्ड बना हुआ है तो आप अन्य सरकारी कार्यक्रम का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
2024 में देश में चुनाव होने जा रहे हैं जिसकी वजह से इस योजना को दोबारा से लागू किया जा सकता है और सभी श्रम कार्ड धारक के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसमें आर्थिक सहायता ₹1500 से लेकर ₹2000 तक हो सकती है। आपको बता दे कि यह पैसा डायरेक्ट डीबीटी के जरिए आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसमें आपको किसी भी प्रकार का कोई भी ऑफलाइन आवेदन या लेनदेन नहीं करना होगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस समय लगभग 2.7 करोड़ श्रम कार्ड इस देश में बने हुए हैं जिनका केवाईसी भी पूरा हो चुका है। इसी के साथ डीबीटी भी सक्रिय है। ऐसे में साफ-साफ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभी भी आप अगर नया श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद यहां पर नया पंजीकरण कर सकते हैं। नया श्रम कार्ड बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है।
इसके लिए केवल आपका आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि जिस बैंक के अकाउंट को श्रम कार्ड से आप लिंक कर रहे हैं उस बैंक अकाउंट में बैंक केवाईसी आपकी पूरी होनी चाहिए, और डीबीटी की सक्रिय प्रक्रिया भी होनी चाहिए। इसी के जरिए सरकार से मिलने वाला श्रम कार्ड का पैसा आपको मिल सकता है।
अन्य पोस्ट :
लगभग सभी श्रमिक के मन में यही सवाल उठ रहा होगा कि श्रम कार्ड में कब तक पैसे आ सकते हैं तो इसके लिए आपको बता दे कि चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में चुनाव के पहले ही आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि अब तक इस पर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इसके बावजूद ऐसी खबर सामने आ रही है कि श्रम कार्ड का पैसा उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से जल्द ही ई-श्रम कार्ड योजना के पैसे जारी किए जा सकते हैं। अगर आप भी नया श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास श्रम कार्ड बना हुआ है तो आप पैसे आने का इंतजार कर सकते हैं।