Sarkari Result AsomLive:
Latest Sarkari Results, Online Forms

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

PM Awas Yojana – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के सभी गरीब नागरिकों को पक्का मकान देने के लिए पीएम आवास योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के साथ-साथ सभी राज्य में मुख्यमंत्री आवास योजना का संचालन भी किया जाता है। वर्तमान समय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सबसे अधिक आवास योजना का घर बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाले है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पीएम आवास योजना से छूटे हुए नागरिकों को घर देने की तैयारी कर रहे है। इसी प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों के बैंक में आवास योजना का पैसा भेजने के लिए 1118 करोड रुपए का ऐलान किया है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अगर आप भी आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है आप ऑनलाइन इस योजना के लिए आवेदन करके पैसा प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के नागरिकों को किस प्रकार से अधिक पैसे की सुविधा मिलने वाली है इसकी जानकारी भी नीचे दी गई है।

Must Read

PM GraminAwas Yojana 2023


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

PM GraminAwas Yojana 2023

आपको बता दे की पीएम आवास योजना के अंतर्गत दो प्रकार की योजना का संचालन किया जाता है। पहली शहरी आवास योजना जिसमें सरकार शहर के गरीब नागरिकों को बना बनाया पक्का मकान देती है और दूसरा ग्रामीण आवास योजना जिसमें गांव में रहने वाले गरीब नागरिकों को सरकार घर बनाने के लिए 120000 रुपए की राशि देती है।

इसी के साथ कुछ ऐसे गरीब नागरिक भी है जो अत्यंत पिछड़े होने के कारण पीएम आवास योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है। उन सभी नागरिकों को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए सुविधा दी जाती है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पीएम आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 29.85 लाख परिवारों को पक्का मकान दिया गया है। जबकि पीएम आवास से वंचित मगर आवास योजना के लाभ के हकदार 1.6 लाख परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए गृह प्रवेश करवाया गया है।

आवास योजना का कितना पैसा मिलने वाला है


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 120000 रुपए की राशि दी जाती है। यह पैसा एक परिवार के एक ही सदस्य को दिया जाता है। आवास योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए आपके पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए और आवास योजना की सभी पात्रता पर आपको खरा उतरना होगा।

प्रदेश में कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता है इस वजह से प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा आवास योजना का संचालन किया जाता है। अगर हम उत्तर प्रदेश सरकार की बात करें तो सभी नागरिकों के अकाउंट में आवास योजना का पैसा भेजने के लिए 1118 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं और पक्का मकान बनाने के लिए मिलने वाले पैसे को प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें – 

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां से आपको पीएम आवास योजना का फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • ग्रामीण आवास योजना का फॉर्म भरकर आपको स्थानीय पंचायत कार्यालय में जमा करना है।
  • इसके अलावा आप आवास योजना का फॉर्म स्थानीय जन सेवा केंद्र में जाकर भी भर सकते है।
  • अब आपको स्थानीय पंचायत कार्यालय या वार्ड से पता चलेगा कि आपके गांव में आवास योजना की चेकिंग के लिए लोग कब आ रहे है।
  • वहां आपको बुलाया जाएगा और आपका कच्चा मकान देखा जाएगा उसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि होगी।
  • अब सरकार एक लिस्ट जारी करेगी आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई लिस्ट में अपना नाम देखना है।
  • जितने लोगों का नाम जारी होगा उनके बैंक में 120000 रुपए की राशि भेज दी जाएगी।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

निष्कर्ष

इस लेख में PM Awas Yojana के लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी दी है जिसे पढ़कर आप समझ गए होंगे कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इतना बड़ा बजट क्यों निर्धारित किया गया है और आवास योजना का पैसा आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा आवास योजना के आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया है इसे अपने मित्रों के साथ भी जरूर साझा करें।

Sarkari Yojana