Career Option After BA – अगर आपने 12वीं के बाद बैचलर आफ आर्ट्स से अपनी पढ़ाई को जारी किया है तो बता दें कि यह एक बहुत ही बेहतरीन करियर विकल्प है। ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि बा की पढ़ाई करने के बाद आपके पास केवल सरकारी नौकरी का विकल्प रह जाता है। लेकिन बता दे जमाना तेजी से बदल रहा है आज के समय में बहुत सारे अन्य विकल्प आ चुके है। इंटरनेट के कारण बहुत सारे ऐसे नए आयाम आए हैं जहां लोगों की जरूरत है लेकिन पर्याप्त मात्रा में लोग मौजूद नहीं है।
बीए की पढ़ाई की सबसे बड़ी खासियत है कि आपको बहुत खाली समय भी मिल जाता है। अपने समय का सही सूती उपयोग करते हुए आप अपने जीवन में किसी ऐसे करियर विकल्प को चुन सकते हैं जो आपको खूब सारा पैसा दे सकता है।
Must Read
![]()
आज के जमाने में इंजीनियरिंग की डिग्री सबसे ज्यादा प्रचलित मानी जा रही है। लेकिन बैचलर आफ आर्ट्स करने के बाद भी युवाओं को बहुत बड़ा पैकेज हाथ लग रहा है। ऐसे में कौन सा ऐसा करियर विकल्प है जो बैचलर आफ आर्ट्स से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद आपको बहुत बड़ा पैकेज दे सकता है?
अगर आप भी अपने करियर के बारे में ऐसे ही सवाल पूछ रहे हैं तो हम आपको कुछ करियर विकल्प बताने जा रहे है। बताए गए करियर विकल्प को अच्छे से समझने के बाद आप कुछ अतिरिक्त कोर्स करने के बाद अपने करियर को पूरी तरह से बदल सकते है।
आर्ट्स विषय से बैचलर की डिग्री हासिल करने के बाद आप डाटा साइंस में कोर्स कर सकते है। बहुत सारे ऐसे नवयुवक भी हैं जो अपनी बीए की पढ़ाई के साथ-साथ डाटा साइंस का कोर्स करते है।
आज के जमाने में इस कोर्स की मांग काफी तेजी से बड़ी है। जब से इंटरनेट का युग आया है तब से लोग अपनी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से सार्वजनिक करते जा रहे है। ऐसे में हर कंपनी डाटा को सही तरीके से समझना चाहती है और उसके अनुसार प्रचार चला कर पैसे कमाना चाहती है। यह पूरी प्रक्रिया कैसे काम करती है इसे समझने के लिए डाटा साइंस की पढ़ाई करना जरूरी है। अगर आप इस कोर्स को करते हैं तो आसानी से किसी भी बड़ी कंपनी में अच्छा पैकेज हासिल कर सकते है।
बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की पढ़ाई करने के बाद आप डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी जा सकते है। हालांकि इस क्षेत्र में तरक्की तब ज्यादा मुमकिन है जब आप डिजाइनिंग में इंटरेस्टेड हो, आपको यह भी मालूम होना चाहिए की डिजाइनिंग अलग-अलग प्रकार की होती है। आज के जमाने में कपड़े से लेकर रोबोट और अन्य डिजिटल चीजों की डिजाइनिंग होती है।
आपको एक छोटा-मोटा डिजाइनिंग कोर्स करना चाहिए जहां आप यह समझ पाएंगे की डिजाइनिंग कितने प्रकार की होती है और आपको वास्तविक इंटरेस्ट किस तरफ है। इसके बाद आप डिजाइनिंग का कोर्स करते हुए अपने प्रतिभा को और निखार सकते हैं और बड़ी कंपनी में नौकरी प्राप्त कर सकते है। आपको बता दे हर तरह की डिजाइनिंग में खूब सारा पैसा है यह केवल इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने ज्यादा क्रिएटिव बन सकते हैं।
आप अगर आज के कॉरपोरेट वर्ल्ड की किसी भी कंपनी को देखेंगे तो उसमें सबसे ज्यादा पैसा मैनेजमेंट के क्षेत्र में बैठे हुए लोग कमा रहे है। इसके लिए ज्यादातर लोग MBA की पढ़ाई करते है। आप चाहे तो बीए के बाद एमबीए की डिग्री हासिल कर सकते हैं जो आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है।
लेकिन जल्दी रिजल्ट पाने के लिए आप कोई भी छोटा-मोटा मैनेजमेंट कोर्स कर सकते है। मैनेजमेंट के क्षेत्र में आपकी तनख्वाह इस बात पर निर्भर करती है कि आपका कितना अनुभव है। छोटे-मोटे मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आप छोटी कंपनी में नौकरी प्राप्त कर सकते है। छोटी कंपनी में अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और अपने अनुभव को बढ़ाने के बाद बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल कर सकते है।
मैं आपको बहुत ज्यादा जोर दूंगा कि आपको बीए से पढ़ाई करने के बाद डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स जरूर करना चाहिए। Blogging, YouTube, E-Commerce, Dropshipping ये कुछ ऐसे डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र हैं जो बीते कुछ सालों में काफी तेजी से बड़े बने हैं।
वर्तमान समय में भी इस क्षेत्र में खूब सारा पैसा है। अगर आप सही कोर्स हासिल करते हैं और सही तरीके से काम करते हैं तो आप खूब सारा पैसा कमा पाएंगे। इसके लिए आपको एकाग्र होकर सही तरीके से काम करते रहना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया समझना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको कोर्स करना चाहिए और आप आसानी से घर बैठे पैसा कमा सकते है।
हमने आपको Career Option After BA के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है जिसे पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ सकते हैं कि बैचलर आफ आर्ट्स करने के बाद आपके समक्ष कितने प्रकार के विकल्प आ सकते हैं और किस तरह आप आसानी से खूब सारा पैसा कमा सकते हैं।