आज के समय में किसी भी बैंक से लोन लेना बहुत ही आसान हो गया है। सबसे जरूरी बात यह होती है कि आप किसी भी बैंक के डिफाल्टर नहीं होने चाहिए। इसके जरिए आप कहीं पर से भी लोन आराम से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आपके पास बड़ौदा बैंक में अकाउंट होना अनिवार्य है। इसी के साथ आपके पास आपके सभी प्रकार के केवाईसी डॉक्यूमेंट होने चाहिए जैसे कि आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो। अगर आपके पास यह सब चीज है तो आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा से आराम से 50000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
अगर आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा से लोन लेते हैं तो इसके लिए आपको 12 महीने से लेकर 48 महीने तक का समय दिया जाता है। इस समय के बीच ही आपको पूरा का पूरा लोन का भुगतान करना होता है।
अगर आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 9.99% तक हर साल वार्षिक ब्याज दर देना होता है। इसी के साथ-साथ पर्सनल लोन अगर आप लेते हैं तो यहां पर एक प्रतिशत तक की प्रोसेसिंग फीस भी लगती है और 18% जीएसटी अनिवार्य होती है।
अगर आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा से लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो आपको बता दे कि आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा से पर्सनल लोन के लिए 50000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का आवेदन कर सकते हैं।