Sarkari Result AsomLive:
Latest Sarkari Results, Online Forms

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

Birth Certificate Online Apply – यदि आप अपना जन्म प्रमाणपत्र बनवाना चाहते हैं, तो इस समय में यह प्रक्रिया बहुत ही सरल हो गई है। आपको केवल ऑनलाइन आधिकृत वेबसाइट पर कुछ सामान्य निर्देशों का पालन करना होगा और शीघ्र ही आपका जन्म प्रमाणपत्र तैयार हो जाएगा। आज मुफ्त में जन्म प्रमाणपत्र बनाने की सरल प्रक्रिया के बारे में कुछ मार्गदर्शन दिए गए हैं।

बता दें कि जन्म प्रमाणपत्र एक आवश्यक दस्तावेज है जिसका प्रमुख उपयोग नागरिकता प्राप्त करने और पहचान पत्र के रूप में होता है। पहले जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता था और प्रक्रिया जटिल होती थी। लेकिन वर्तमान में यह प्रक्रिया पूरी तरह से बदल गई है और आप अपने घर से ही जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate)

कुछ समय पहले, जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर विभिन्न कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में यह प्रक्रिया बहुत ही सरल हो गई है। यदि हम ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की बात करें, तो इसमें कोई भी खर्च नहीं होता, आपको केवल आधिकृत वेबसाइट पर एक छोटे से आवेदन पत्र को भरकर जमा करना होता है। वैसे ही, ऑफलाइन प्रक्रिया भी सरल है, जहां बच्चे का जन्म होता है, वहीं उसी अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, और इसके अलावा लोकल इलाकों के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय या फिर आंगनवाड़ी कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

आज, हम आपको घर बैठे तुरंत मुफ्त में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की एक सरल प्रक्रिया बता रहे हैं। अगर आपने अब तक अपने बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनवाया है, तो नीचे दिए गए सभी निर्देशों का अनुसरण करें।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त करना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • माता-पिता का आधार कार्ड 
  • अभिभावक का पहचान पत्र
  • अस्पताल से प्राप्त किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • 10वीं का मार्कशीट 
  • 1 साल का शपथ पत्र

Birth Certificate Online Apply

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु आपको सबसे पहले बर्थ सर्टिफिकेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद आपको नीचे बताए गए कुछ आवश्यक निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर आपको जनरल पब्लिक रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके समक्ष एक छोटा सा आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें आपको कुछ आवश्यक जानकारी को भरकर जमा करना होगा।
  • इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसका इस्तेमाल करके लोगों करना है।
  • होम पेज से लॉगिन करने के बाद आपके समक्ष अप्लाई ऑनलाइन फॉर बर्थ सर्टिफिकेट का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • उसे पर क्लिक करने के बाद बर्थ सर्टिफिकेट का आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें आपके बच्चे और उसके माता-पिता से जुड़ी अन्य जानकारी को सरल शब्दों में भरना है।
  • अब आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है आमतौर पर 7 से 10 दिन के अंदर इस वेबसाइट पर आपका बर्थ सर्टिफिकेट बन जाता है जिसे आप होम पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

  मुफ्त में बर्थ सर्टिफिकेट कौन बनवा सकता है?

बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कोई खास पात्रता निर्धारित नहीं की गई है कोई भी व्यक्ति आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकता है। बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहले बहुत कम पैसा लगता था लेकिन अब आपको बिल्कुल भी पैसा नहीं देना होता है।

आप ऑनलाइन आवेदन करें चाहे ऑफलाइन आवेदन करें बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आपको किसी भी प्रकार का पैसा देने की जरूरत नहीं होती है। बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आपको केवल एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होता है उसके बाद आप तुरंत बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया उपलब्ध है।

Related Read

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में बर्थ सर्टिफिकेट Birth Certificate Online Apply बनवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाया है। हमने आपको आसानी से यह भी बताने का प्रयास किया है कि बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाया जाता है और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आप तुरंत बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर पा रहे हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Sarkari Yojana