Sarkari Result AsomLive:
Latest Sarkari Results, Online Forms

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

बीमा सखी योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की तरफ से शुरू किया गया है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से महिलाएं वित्तीय तौर पर आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं। दरअसल महिलाओं को बीमा क्षेत्र में नौकरी पाने का यह एक बड़ा अवसर है।

योजना के अंतर्गत ना केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा बल्कि एक सुरक्षित भविष्य के लिए सहायता की जाती है। इस प्रकार से भारतीय जीवन बीमा निगम के अंतर्गत महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन देकर लाभ ले सकती हैं। तो महिलाएं बीमा एजेंट बनकर अब अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।

इस आर्टिकल में आज हम आपको बीमा सखी योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इस तरह से अगर आप एक शिक्षक महिला हैं तो आप इस योजना के अंतर्गत नौकरी हासिल करके स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बीमा सखी बनने के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया क्या है।




बीमा सखी योजना का उद्देश्य

एलआईसी बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं का विकास करना है और इन्हें रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा विशेष तौर से ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को फायदा दिया जा रहा है।

Bima Sakhi Yojana 2025

जिन महिलाओं को इस योजना का लाभार्थी बनाया जाएगा इन्हें सरकार प्रशिक्षण देकर बीमा एजेंट बनने के लिए मदद करेगी। इस तरह से 3 वर्षों तक महिलाओं को हर साल के अनुसार तय की गई राशि मासिक तौर पर प्रदान की जाएगी।




बीमा सखी योजना के लिए पात्रता मानदंड

अगर आपको भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत बीमा सखी बनना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होता है –

  • बीमा सखी बनने के आवेदन हेतु महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी आवश्यक है।
  • महिला ने न्यूनतम दसवीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • बीमा सखी बनने हेतु यह भी आवश्यक है कि महिला भारत की रहने वाली स्थाई निवासी हो।
  • ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को योजना के तहत वरीयता दी जाती है।

बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत जो महिलाएं आवेदन जमा करना चाहती हैं तो ऐसे में वे तभी आवेदन दे सकतीं हैं जब निम्नलिखित सारे दस्तावेज महिलाओं के पास होते हैं

  • आधार कार्ड
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर




बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको बीमा सखी बनना है तो ऐसे में आपको अपना आवेदन जमा करना होगा, और इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना चाहिए –

  • सर्वप्रथम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • फिर होम पेज पर आपको बीमा सखी हेतु आवेदन करें वाला एक लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपको बीमा सखी का आवेदन फार्म दिखाई देगा जिसमें आपको सारी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है।
  • फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको इस योजना के तहत मांगे गए सारे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।
  • सारी प्रक्रिया को पूरा कर लेने के बाद आपको फिर अपना आवेदन फार्म जमा कर देना है और रसीद को डाउनलोड कर लेना है।
Sarkari Yojana