Sarkari Result AsomLive:
Latest Sarkari Results, Online Forms

🌍 Find Remote Jobs Worldwide

Ayushman Card Yojana – पूरे भारत देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना चलाया जा रहा है। मोदी जी इस योजना के माध्यम से गरीब लोगों का मुफ्त में इलाज करा रहे हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। तो इसके आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। उसके बाद अपना हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिसका इस्तेमाल कर आप 500000 तक का इलाज मुफ्त करा पाएंगे। अगर आप लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया और हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो सही जगह पर है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अच्छी तरीके से बताने वाले हैं कि आप जारी किए गए लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि आप कैसे अपना 500000 का हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Must Read

Ayushman Card Yojana 2023


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Ayushman Card Free Insurance

सरकार द्वारा हाल ही में आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में जिन लोगों का नाम है उनका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो चुका है। वह लोग आयुष्मान कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही वह इस कार्ड का इस्तेमाल कर 500000 तक का फ्री इलाज भी करा सकते हैं।

जो लोग इस लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं वह यह बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। इसके लिए इसे किसी तरह का शुल्क सरकार द्वारा नहीं लिया जाता है। इसके अलावा हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी आपको शुल्क देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप बिल्कुल फ्री में इसका अधिकारी वेबसाइट से हेल्थ कार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

किसका बनाया जाता है आयुष्मान कार्ड 

जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास कुछ महत्वपूर्ण योग्यताएं होनी चाहिए। तभी सरकार द्वारा उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा और वह इसका लाभ ले पाएंगे। आइए हम नीचे आपको आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए होने वाली योग्यता के बारे में बताते हैं।

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उम्र 16 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • आप भारत के मूल निवासी होने चाहिए। 
  • परिवार की वार्षिक आय 200000 से कम हो यह अनिवार्य है। 
  • आपका परिवार किसी भी तरह का कोई टैक्स ना देता हो। 
  • आवेदक के घर में कोई भी सरकारी नौकरी में भर्ती ना हो। 
  • परिवार के किसी भी सदस्य को सरकारी पेंशन न मिलता हो।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Ayushman Card List में ऐसे चेक करें अपना नाम 

आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं और लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। तो नीचे बताए गए प्रक्रिया को अपना सकते हैं। इससे आप आसानी से लिस्ट में नाम चेक कर पता कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं।

  • लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आयुष्मान कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा। 
  • उसके बाद आपको होम पेज पर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा। 
  • यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • इतना करते ही एक आवेदन फार्म खुलेगा।  
  • यहां आपको अपना ग्राम और ब्लॉक का चयन करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आएगी। 
  • इस लिस्ट में आपके इलाके के सभी लोगों का नाम होगा। 
  • इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपका आसमान कार्ड बना है या नहीं।

5 लाख वाला हेल्थ कार्ड कैसे करें डाउनलोड 

जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन गया है वह इसके आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग कर हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो जरूर करें। 

  • हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें। 
  • उसके बाद डाउनलोड आयुष्मान कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब आपको आधार के बॉक्स पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने Pmjay का विकल्प दिखेगा। जिस पर आप क्लिक करें। 
  • फिर आपको अपना स्टेट चुनना है। 
  • अब आपको आधार नंबर दर्च करना है। 
  • इसके बाद आपके आधार नंबर से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। 
  • आप उस ओटीपी को वेबसाइट में दर्ज कर सबमिट करें। 
  • इतना करती ही आपके सामने आपका हेल्थ कार्ड खुल जाएगा। 
  • आप इस पीडीएफ में सेव कर सकते हैं या डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल के माध्यम से आयुष्मान कार्ड से संबंधित जानकारी (Ayushman Card Yojana) दी गई है। आपको बताया गया है कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट से इसके लिस्ट को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी बताया गया है कि आप आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको सारी जानकारी अच्छे से समझ आई तो आप इसे अपने मित्रों को साझा जरूर करें।

Sarkari Yojana